मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:रोमांचक व साहसिक खेलों का लिया आनंद – Enjoyed Thrilling And Adventurous Sports
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:रोमांचक व साहसिक खेलों का लिया आनंद – Enjoyed Thrilling And Adventurous Sports

November 17, 2026


Enjoyed thrilling and adventurous sports

राजपुरा में भ्रमण करते डीएवी प​ब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। ​संस्थान
– फोटो : ARchive

साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल ने कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रॉकस्पोर्ट राजपुरा में एक मनोरंजक एवं रोमांचक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न साहसिक खेलों, मनोरंजक गतिविधियों एवं रोमांचक अनुभवों का भरपूर आनंद लिया। प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को नई चीजें सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा यादगार अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X