Roorkee News:गोदाम का हिस्सा गिरने से फसल और निर्माण क्षतिग्रस्त – Portion Of Warehouse Collapses, Damaging Crops And Structures
पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र के बेडपुर गांव में इंतजार के गोदाम का जर्जर हिस्सा गिरने से किसान साजिद अली के खेत में खड़ी फसल और कराया गया निर्माण क्षतिग्रस्त हो गया। किसान का आरोप है कि नुकसान की भरपाई और मलबा हटाने की मांग करने पर गोदाम मालिक ने गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। साजिद अली ने आरोप लगाया कि इंतजार संगठन का पदाधिकारी होने का रौब दिखाकर उसे डराता है, जिससे उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की और जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, मुआवजा, मलबा हटवाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
