Roorkee News:ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत – Bike Collides With Tractor, Youth Dies
रुड़की में नेशनल हाईवे पर होटल रोमियो लेन के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
नेशनल हाईवे पर राजाजी ढाबे के पास होटल रोमियो लेन के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
मंगलवार शाम करीब 6:58 बजे 112 पर फोन से हादसे की सूचना मिली थी। कॉलर ने बताया कि होटल रोमियो लेन के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई है। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने जांच की तो बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रविकांत (33) निवासी मकान नंबर 203, मोरना, जानसठ, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
