Roorkee News:तीन माह बाद रोडवेज कर्मियों के खातों में पहुंचा वेतन – Salaries Reached The Accounts Of Roadways Employees After Three Months
रुड़की रोडवेज डिपो के कर्मचारियों को आखिरकार तीन माह बाद वेतन मिल गया है। शुक्रवार शाम कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन की रकम पहुंचने से उन्हें बड़ी राहत मिली। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सितंबर और अक्तूबर के वेतन का इंतजार है।
वेतन जारी करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी धरना-प्रदर्शन भी कर चुके थे। त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की पर्व की खुशियां फीकी पड़ने लगी थी। ऐसे में शुक्रवार शाम खाते में वेतन पहुंचने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि डिपो के कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया गया है।
