शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद युवक ने दम तोड़ा – After Battling Between Life And Death For Two Days, The Young Man Succumbed

November 12, 2026


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय युवक ने दो दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर खानपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमनपुरी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटे अमरीश कुमार की बालावाली में दुकान है। पांच नवंबर की रात लगभग 11:15 बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। गांव की पश्चिम दिशा में शिव मंदिर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में अमरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल ले गए। वहां सात नवंबर को दोपहर 3:14 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक अमरीश परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X