Roorkee News:वाहन की टक्कर से संरक्षित पशु की मौत – Protected Animal Killed In Collision With Vehicle
सड़क दुर्घटना में संरक्षित पशु की मौत होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना दो नवंबर की देर रात ढंडेरा फाटक के पास हुई। बताया गया कि तेज रफ्तार वाहन ने दो संरक्षित पशुओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां एकत्र गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही आरोपी चालक और वाहन की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद
