शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरिद्वार:जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी, बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं भी तेज – Urmila Sanawar Is Now In Custody Of Dehradun Police They Brought Her Directly From Haridwar Jail
हरिद्वार

हरिद्वार:जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी, बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं भी तेज – Urmila Sanawar Is Now In Custody Of Dehradun Police They Brought Her Directly From Haridwar Jail

November 3, 2026


Urmila Sanawar is now in custody of Dehradun police they brought her directly from Haridwar Jail

उर्मिला सनावर

विस्तार

पूर्व विधायक की बेटी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर होने के दूसरे दिन जमानती नहीं मिल पाए। ऐसे में जेल से रिहाई होने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी नहीं हो पाने से सनावर की रिहाई नहीं हो सकी। इस बीच दिनभर रिहाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही।

24 अक्तूबर को उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर उन्हें व उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थीं। बताया कि सनावर उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की मांग भी कर रही थी। साथ ही दास धाम अपने नाम कराने का दबाव बनाया था। ऐसा न करने पर पूरे परिवार की हत्या करा देने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 25 अक्तूबर को सहारनपुर से उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन कोर्ट में पेश भी किया था, जहां से सनावर को जेल भेज दिया था। सोमवार को उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।

UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली थी। 50 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो सक्षम जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए थे। माना जा रहा था कि मंगलवार को जेल से रिहाई हो जाएगी लेकिन कोर्ट में जमानती दाखिल नहीं किए जा सके जिसके चलते रिहाई अटक गई। अब बुधवार को जमानती पेश कर बेल बॉन्ड भरने के बाद रिहाई की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X