Roorkee News:विज्ञान उदय 1.0 में एपीएस नंबर-1 की टीम टॉप-10 में शामिल – Aps No. 1 Team Secures A Spot In The Top 10 At Vigyan Uday 1.0
45 विद्यालयों के बीच शानदार प्रदर्शन कर जीते पांच हजार रुपये और सांत्वना पुरस्कार
रुड़की। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट देहरादून में आयोजित विज्ञान उदय 1.0 प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-1 रुड़की के विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में 45 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय की टीम में कक्षा 11 की छात्राएं अनुराधा, आयुषी, अनुष्का और छात्र आशीष शामिल रहे। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, टीम वर्क और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। अनुष्का और आशीष ने आत्मविश्वास के साथ विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
प्रधानाचार्या ऋतु डोगरा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। विद्यालय परिवार ने टीम की मार्गदर्शक शिक्षिका खुशबू सिंह और शिक्षकों मनोज व प्रेम लाल शर्मा के योगदान की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मक सोच विकसित करती हैं।
