रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:शहर की जल निकासी के लिए दूसरे चरण में खर्च होंगे 250 करोड़ – Rs 250 Crore Will Be Spent On The City’s Drainage System In The Second Phase

November 28, 2026


शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दूसरे चरण में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी है।

इस चरण में गंगनहर के पूर्वी क्षेत्र समेत शहर के कई हिस्सों में पानी की निकासी के लिए बड़े नालों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, पहले चरण की 155.66 करोड़ रुपये की योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

पहले चरण में शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके लिए 14 अगस्त को टेंडर जारी किए गए थे। निविदा प्रक्रिया टू-बिड प्रणाली के तहत चल रही है और टेंडर खुलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सिंचाई कार्य मंडल हरिद्वार की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों को पूरा करने के लिए 18 माह की अवधि निर्धारित की गई है।

योजना पूरी होने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल कृष्णानगर समेत शहर के कई इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। पुराने ड्रेनेज सिस्टम की क्षमता कम होने के कारण कई स्थानों पर पानी की निकासी समय से नहीं हो पाती। ऐसे में नए नालों और ड्रेनेज सिस्टम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दूसरे चरण में गंगनहर के पूर्वी क्षेत्र समेत अन्य हिस्सों में जल निकासी के बड़े नालों का निर्माण प्रस्तावित है। उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक चौहान ने बताया कि करीब 250 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण के कार्य भी जल्द शुरू कराए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X