रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:साली की शादी में शामिल होने आए जीजा की हादसे में मौत – Brother-in-law Dies In Accident While Arriving For Sister-in-laws Wedding

November 22, 2026


विदाई से पहले सामान लेने हाईवे पर पहुंचे थे सतीश, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

हादसे के बाद चालक कार समेत फरार, शादी की खुशियां मातम में बदली

रुड़की। साली की शादी में शामिल होने आए जीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थी। हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सामान लेने जा रहे सतीश को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के मनिहारान गांव निवासी सतीश अपनी साली निशा की शादी में शामिल होने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव आए थे। रविवार को शादी की रस्में पूरी होने के बाद विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान दोपहर 12 बजे के बाद सतीश जरूरी सामान को लेने के लिए गांव के सामने से गुजर रहे हाईवे पर पहुंचे। तभी रुड़की की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल रुड़की के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश्स के चार बच्चे हैं। उधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा दोपहर 12 बजे के बाद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X