सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:स्कूली वाहनों की सुरक्षा परखने उतरी सीपीयू टीम – Cpu Team Sets Out To Inspect The Safety Of School Vehicles

November 16, 2026


विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल में सीपीयू (सिटी पेट्रोल यूनिट) रुड़की की टीम ने स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गयया। इस दौरान स्कूल बसों, वैन और विद्यार्थियों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले अन्य वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

निरीक्षण के दौरान सीपीयू टीम ने वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकासी और स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। इसके अलावा वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। चालकों को बताया गया कि विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सीपीयू से मनोज शर्मा और मुकेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रबंधक ने सीपीयू टीम के अभियान की सराहना की। इसके लिए सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X