शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:अस्पताल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम – Awareness Program Conducted At The Hospital

November 2, 2026


गोपेश्वर। राज्य स्थापना पर्व के तहत स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग और राजकीय नर्सिंग कॉलेज की ओर से जिला अस्पताल गोपेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं मातृ स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों और किशोर स्वास्थ्य के प्रति मरीजों व तीमारदारों को जागरूक किया गया। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं और ओपीडी में पहुंचे रोगियों को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और माहवारी संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता नेगी, किशोर काउंसलर रेखा, विक्रम सिंह, अस्पताल प्रबंधक रणजीत सिंह और नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X