Rudraprayag News:चिल्ड्रन एकेडमी के नाम रही सांस्कृतिक प्रतियोगिता – Children Academy Sweeps The Cultural Competition
फोटो
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जूनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चिल्ड्रन एकेडमी अगस्त्यमुनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक साहब सिंह रमोला और आकांक्षा रमोला ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य किरण देवी और जखोली ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली ने किया। मेला समिति के संयोजक विक्रम सिंह नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में अखिलेश गोस्वामी, मनोनीत सभासद श्रीनंद जमलोकी और सुरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। मंच संचालन कुसुम भट्ट, दीपेंद्र बिष्ट और गिरीश बेंजवाल ने किया। इधर इस बार मेले में आया मिक्सर झूला लोगों के बीच खासा आकर्षण बना है। इस मौके पर समिति के सचिव पृथ्वीपाल रावत, मोहन सिंह रौतेला, छात्र संघ अध्यक्ष लक्की राणा, सचिव लोकेश बिष्ट और माधुरी नेगी मौजूद रहे। संवाद
