शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:डीएम ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा – The Dm Inspected And Reviewed The Security Arrangements

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Sat, 07 Nov 2026 06:21 PM IST

The DM inspected and reviewed the security arrangements.

रुद्रप्रयाग। त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार में साफ-सफाई, सुरक्षा और अग्निशमन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और बच्चों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों को देखा। उन्होंने उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलता है। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से त्योहार के दौरान की गई तैयारियों की जानकारी भी ली। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X