Russia में रहने के लिए कितने रुपये चाहिए? MBBS कर रही भारतीय छात्रा ने बताया खर्च, बोली- घर से पैसे नहीं लेती
Last Updated:
रूस में MBBS की पढ़ाई कर रही एक भारतीय छात्रा ने अपने महीनेभर के खर्च का पूरा हिसाब बताया है. सिंगल रूम फ्लैट का किराया 29 हजार रुपये है, जबकि खाने-पीने और दूसरी जरूरतों पर भी हजारों रुपये खर्च होते हैं. छात्रा का बजट सुनकर लोगों ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दीं.
भारतीय छात्रा ने बताया रूस में रहने का खर्च(फोटो: Instagram-@divyaajoshii8)
विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले कई युवाओं के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर दूसरे देश में रहने और खाने-पीने का खर्च कितना होता होगा? खासकर रूस जैसे देश में, जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं. किसी को लगता है कि वहां रहने का खर्च बहुत ज्यादा होगा, तो कोई इसे भारत के बराबर मानता है. लेकिन रूस में रहने वाली एक भारतीय छात्रा ने अपने महीनेभर के खर्च का पूरा हिसाब बताया है. इसे जानने के बाद आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि वहां अकेले रहने के लिए कितने पैसों की जरूरत पड़ती है. दरअसल, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर दिव्या जोशी पिछले चार साल से रूस के त्वेर शहर में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि रूस में फ्लैट लेकर अकेले रहने पर उनका हर महीने करीब 43 से 44 हजार रुपये खर्च हो जाता है. खास बात यह है कि इस खर्च में शॉपिंग, बाहर खाना और दूसरी मौज-मस्ती की चीजें शामिल नहीं हैं. यानी यह सिर्फ उनकी रोजमर्रा की जरूरतों का बजट है.
सिंगल रूम वाले फ्लैट का किराया 29 हजार रुपये
दिव्या ने अपने वीडियो में एक-एक करके सभी खर्चों का हिसाब बताया. उन्होंने कहा कि रूस में सिंगल रूम वाले फ्लैट में रहने के लिए उन्हें हर महीने करीब 29 हजार रुपये किराया देना पड़ता है. इसके अलावा बिजली, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं का बिल भी अलग से देना होता है. इंटरनेट और मोबाइल का खर्च भी उनके बजट में शामिल है. दिव्या के मुताबिक, वाई-फाई और मोबाइल रिचार्ज पर हर महीने करीब 926 रुपये खर्च होते हैं. इस तरह सिर्फ रहने और कनेक्टिविटी की जरूरतों पर ही अच्छी-खासी रकम चली जाती है.
खाने-पीने और राशन पर खर्च होते हैं 8 हजार रुपये
रूस में रहने के दौरान दिव्या बाहर से खाना मंगाने के बजाय खुद खाना बनाना पसंद करती हैं. इससे उन्हें अपने खाने का बजट संभालने में मदद मिलती है. उन्होंने बताया कि महीने भर का राशन खरीदने में करीब 7,000 से 8,000 रुपये खर्च हो जाते हैं. इसमें रोजमर्रा की जरूरत का सामान और खाना बनाने के लिए जरूरी चीजें शामिल हैं. अगर कोई छात्र रोजाना बाहर जाकर खाना खाता है या ऑनलाइन फूड ऑर्डर करता है, तो उसका खर्च इससे काफी ज्यादा हो सकता है.
View this post on Instagram
