गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:सराफ के घर चोरी मामले में 20 संदिग्धों से पूछताछ, दो हिरासत में – 20 Suspects Questioned In Connection With The Burglary At A Jeweller’s House; Two Taken Into Custody

November 19, 2026


सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में सराफ संजीव जैन उर्फ नीटू के घर हुई चोरी मामले में पुलिस करीब 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में चोरों के मकान की पीछे वाली दीवार फांदकर अंदर दाखिल होने की बात सामने आई है।

17 नवंबर को महावीर कॉलोनी निवासी सराफ संजीव जैन उर्फ नीटू के घर में घुसकर चोर नकदी और 10 से 15 लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। इसमें हाथ के कड़े, गले का कान सहित सेट, तीन-चार अंगूठी, एक लॉकेट, पायल और सोने-चांदी के सिक्के, चांदी का पूजा कलश, हटरी और नकदी शामिल है। घटना के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान मकान में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे।

घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगी हुई है। बताया गया कि पुलिस अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है।

उसके आधार पर करीब 20 संदिग्धों को उठा चुकी है। उनसे पूछताछ की गई। इनके अलावा दो अन्य संदिग्ध को हिरासत ले रखा गया है। पुलिस को उन पर चोरी का शक है।

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में यह भी सामने आया कि चोरों ने मकान के पीछे वाली दीवार फांदकर अंदर घुसे। इसके बाद किचन की खिड़की या दरवाजे से मकान में पहुंचे। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X