शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन ,12 लोग घायल – Pickup Vehicle Goes Out Of Control And Overturns On Ganga Expressway

November 7, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

Updated Sat, 07 Nov 2026 02:11 AM IST

Pickup vehicle goes out of control and overturns on Ganga Expressway

दिवाली पर पिकअप वाहन में सवार होकर हरियाणा के करनाल से बदायूं के बिनावर जा रहे थे लोग, चालक को झपकी आने पर हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बहजोई (संभल)। चालक को नींद की झपकी आने से हरियाणा के करनाल से चलकर जिला बदायूं के बिनावर जा रहा सवारियों से भरा पिकअप वाहन गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पिकअप वाहन सवार तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 4:45 बजे गांव ढाढोल के निकट हुआ।

सूचना मिलने पर मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को गंगा एक्सप्रेसवे से हटवा कर सड़क किनारे लगवाया। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच-पड़ताल में सामने आया कि हरियाणा के करनाल से पिकअप वाहन में सवार होकर लोग महिलाओं व बच्चों के साथ दिवाली मनाने जिला बदायूं के गांव बिनावर जा रहे थे। रास्ते में चालक को नींद की झपकी आने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है। वहीं, क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को गंगा एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है। सवारियों को उनके गंतव्य पर भेजने का इंतजाम कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X