Sambhal News:तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 26 नवंबर को होगा चुनाव – Election Schedule For The Tehsil Bar Association Announced; Election To Be Held On November 26
चंदौसी। तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी की एल्डर्स कमेटी की एक सभा बार भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कमेटी के सदस्यों की सहमति से वर्ष 2026-27 के चुनाव में सहयोग प्रदान करने के लिए राघव सिंह यादव, संतोष कुमार सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सदस्यता शुल्क 100 रुपये प्रति सदस्य तय किया गया। अंत में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण अभियान 13 से 16 नवंबर तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलेगा। 17 नवंबर को सुबह 11 बजे सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन सदस्यता सूची पर आपत्ति दोपहर एक बजे ली जाएंगी। सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों का नामांकन 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा नामांकन पत्रों पर आपत्ति 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक तथा जांच दोपहर एक बजे तक और नाम वापसी दोपहर तीन बजे तक होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 26 नवंबर को बार रूम में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक चुनाव होगा। चुनाव के बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
