Sambhal News:तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मां-बेटी घायल – Woman Killed, Mother And Daughter Injured After Being Hit By A Speeding Bullet Motorcyclewoman Killed, Mother And Daughter Injured After Being Hit By A Speeding Bullet Motorcycle
गुन्नौर। मेरठ-बदायूं हाईवे पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं और एक पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में सैंजना मुस्लिम निवासी प्रवेश (40) की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानवती और उनकी पांच वर्षीय बेटी जसोदा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
रसूलपुर निवासी वीरपाल अपनी पत्नी ज्ञानवती और बेटी जसोदा के साथ रिश्तेदारी में सैंजना मुस्लिम गए थे। वे एक दावत में शामिल होने के बाद शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे। गांव से निकलकर ई-रिक्शा का इंतजार करने के लिए वे हाईवे पार कर रहे थे।
उनके साथ रिश्तेदार महिला प्रवेश भी थीं। तभी गुन्नौर की तरफ से आ रही बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रवेश की मौत हो गई। घायल मां-बेटी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में उपचार चल रहा है।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी संदीप मलिक ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हादसे में शामिल बुलेट बाइक को कब्जे में ले लिया है।
