Sambhal News:दिल्ली से चोरी बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, ई-एफआईआर से खुला मामला – Youth Arrested With A Bike Stolen From Delhi; Case Uncovered Via E-firyouth Arrested With A Bike Stolen From Delhi; Case Uncovered Via E-fir
अमरोहा। देहात थाना पुलिस ने दिल्ली से चोरी हुई बाइक के साथ नन्हेड़ा अल्यारपुर निवासी दानिश को गिरफ्तार किया है। वह चोरी की बाइक लेकर क्षेत्र में घूम रहा था। ई-चालान एप से जांच में बाइक की दिल्ली में चोरी की एफआईआर दर्ज होने का पता चला।
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को दरोगा इंद्रजीत सिंह पुलिस टीम के साथ खुशहालपुर से नन्हेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुल से करीब 100 मीटर आगे चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद सफेद पैंट-शर्ट पहने युवक बाइक लेकर पहुंचा। जांच में बाइक दिल्ली में दर्ज चोरी के मुकदमे से जुड़ी मिली।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानिश निवासी नन्हेड़ा अल्यारपुर बताया। सीओ के मुताबिक, दिल्ली निवासी ब्रज मोहन कुमार की शिकायत पर बाइक चोरी की ई-एफआईआर दर्ज थी। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
