शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल, दो रेफर – Four Injured In Head-on Collision Between Motorcycles; Two Referred [to Another Hospital]

November 20, 2026


बनियाठेर। बहजोई रोड पर गांव मझावली पर बीकानेर होटल के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सुलतान सिंह और दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो युवकों को हल्की चोटें आई। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना बनियाठेर के बड़ा गांव निवासी सुलतान सिंह के बेटे शेर सिंह की 24 नवंबर को शादी है। बृहस्पतिवार दोपहर को सुलतान सिंह बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बिसारू में रिश्तेदार को शादी का कार्ड देकर बाइक से घर को लौट रहे थे। रास्ते में गांव मझावली पर बीकानेर होटल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई।

सुलतान सिंह और दूसरी बाइक पर सवार गांव प्रहलादपुर थाना बनियाठेर निवासी अर्जुन व उसके साथी मंगली व बुद्धिसेन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी आई। जहां सुलतान सिंह और अर्जुन को रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X