शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:मेंहदावल से 14 वर्षीय किशोर लापता – 14-year-old Boy Goes Missing From Mehdawal

November 20, 2026


संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ठठराही गांव निवासी यश मध्देशिया (14) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजन ने रिश्तेदारों और आसपास उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता विनोद मद्देशिया ने 18 नवंबर को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा 17 नवंबर की शाम करीब पांच बजे से लापता है। एसओ रामाज्ञा सिंह ने जानकारी दी कि लापता होने के समय यश ने काली टी-शर्ट, स्लेटी रंग की पैंट और सफेद चप्पल पहन रखी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X