संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल चौधरी सराय की निवासी आसमा (50) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
महिला अपने 15 माह के पोते अबुबकर को गोद में लेकर सड़क पार कर रही थी। वह भी घायल हुआ है। उसका उपचार चल रहा है। मृतका के बेटे ताहिर ने बताया कि मां उसके बेटे अबुबकर को लेकर नाला स्थित घर जा रही थीं। चौधरी सराय से निकलकर वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया। वहीं, हादसे में जख्मी अबुबकर की हालत ठीक है। संवाद