Sant Kabir Nagar News:दीवार मरम्मत पर पट्टीदारों में विवाद – Dispute Among Co-owners Over Wall Repairs
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में दीवार की मरम्मत को लेकर पटीदारों के बीच विवाद हो गया। 14 नवंबर को कृष्ण कुमार मिश्र अपने घर की दीवार की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान उनके पटीदार महेंद्र मिश्र, प्रिया मिश्र और बीना मिश्र पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने घर में घुसकर कृष्ण कुमार मिश्र से मारपीट की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी जाते समय मरम्मत की जा रही दीवार को भी गिरा गए। पीड़ित कृष्ण कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ बखिरा दिलीप सिंह ने यह जानकारी दी। संवाद
