Shravasti News:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत – Married Women Broke Their Fast

सीताद्वार झील के घाट पर पूजा के लिए सूर्योदय की प्रतीक्षा करतीं महिलाएं। – संवाद
November 17, 2026

सीताद्वार झील के घाट पर पूजा के लिए सूर्योदय की प्रतीक्षा करतीं महिलाएं। – संवाद
श्रावस्ती। जिले में सोमवार को छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। नदी और तालाबों के घाटों पर भोर से ही व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा की। दीपदान के साथ वेदियों की पूजा कर व्रत का समापन किया। भिनगा के सर्वामाई धाम स्थित तालाब के घाट पर भी महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
इकौना प्रतिनिधि के अनुसार, सीताद्वार झील घाट पर सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंगलगीतों से घाट गूंज उठा। महिलाओं ने वेदियों पर विभिन्न पकवान, फल और मिष्ठान चढ़ाकर छठी मैया की पूजा की। एक-दूसरे को सिंदूर लगाने के बाद सूर्योदय होते ही दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार को हुआ। कटरा बाजार में पुरैनिया अस्पताल के पास स्थित तालाब के चारों ओर कच्चा घाट बनाया गया था। यहां सुबह चार बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। सूर्य की लालिमा दिखाई देते ही व्रती महिलाएं तालाब के पानी में खड़ी होकर पूजन और आरती करने लगीं। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर आराधना की।
मेले जैसा दिखा माहौल
तुलसीपुर जमुनहा क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती घाट पर सुबह से ही डीजे पर भक्ति गीत गूंजने लगे। जमुनहा बाजार, बासगढ़ी, बरगदहा, डिलवा सहित आसपास के गांवों से महिलाएं घाट की ओर रवाना हुईं। व्रती महिलाओं ने छठी मैया की पूजा की और सूर्योदय से पहले वेदी पर विधि-विधान से पूजन किया। सूर्य के उदय होते ही अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ से मेले जैसा माहौल रहा।
November 16, 2026
बोधि वृक्ष की पूजा करते अनुयायी।- संवाद कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में सोमवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी किया गया। सभा में भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि तथागत बुद्ध चेतना के सर्वश्रेष्ठ […]
November 16, 2026
सोनवा तालाब पर छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं।- संवाद श्रावस्ती। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को नदी और सरोवरों के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा-अर्चना की। फल, मिठाई और विविध पकवानों से पूजन के बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की […]
November 16, 2026
श्रावस्ती। भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय के हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम ने बताया कि 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष […]
