Mau News:कबड्डी में बंदीघाट की टीम जीती – The Bandighat Team Won In Kabaddi

प्राथमिक विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करते छात्र
November 16, 2026

प्राथमिक विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करते छात्र
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय ब्लॉक के न्याय पंचायत गालिबपुर और नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आबेडकर स्टेडियम अलाउद्दीनपुर में हुआ। इसमें न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दौड़ व कबड्डी में बंदीघाट, नरौनी, अलाउद्दीनपुर, सरया व नगदोपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्कूल वर्ग की 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्कूल नरौनी के आशुतोष प्रथम रहे।
प्राथमिक स्कूल बंदीघाट के शिवा द्वितीय रहे। 100 मीटर उच्च प्राथमिक स्कूल बंदीघाट के राहुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग की 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक स्कूल नरौनी की सुनीता प्रथम रहीं और कंपोजिट विद्यालय बंदीघाट की अंजना द्वितीय रहीं। उच्च प्राथमिक स्कूल वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बंदीघाट के खिलाड़ी प्रथम रहे। कंपोजिट विद्यालय अलाउद्दीनपुर के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी उच्च प्राथमिक स्कूल बालक वर्ग में बंदीघाट की टीम विजेता रही और अलाउद्दीनपुर की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक स्कूलों की कबड्डी में सरया प्राथमिक विद्यालय टीम विजेता रही। नगदोपुर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूल वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बंदीघाट विजेता, कंपोजिट विद्यालय अलाउद्दीनपुर उपविजेता और कंपोजिट विद्यालय नगदोपुर तृतीय स्थान पर रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ती है। एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने सभी प्रतियोगी और विजेता छात्रों को बधाई देते हुए नकद पुरस्कार प्रदान किया।
November 15, 2026
बढुआगोदाम। सरायखंलसी थाना क्षेत्र के चोरपा कला चट्टी स्थित दुकान पर दिनदहाड़े झपट्टामारी का मामला सामने आया है। बदमाश ने सिगरेट खरीदने के बहाने महिला दुकानदार के गले से सोने की लॉकेट छीना और साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। झुन्नी देवी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी […]
November 15, 2026
मृतक प्रीती गुप्ता अपनी बेटी रूबी के साथबड़ागांव उत्तरी में शुक्रवार की शाम मौत हुई मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र बड़ागांव उत्तरी में शुक्रवार की शाम छह बजे प्रीती गुप्ता (24) फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंचे मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया और करीब 15 मिनट तक […]
November 15, 2026
मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में एक्सपायरी सिमेंट से कराया जा रहा निर्माण कार्य दुबारी। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में सुग्गी चौरी से लीलहवा जाने वाले मार्ग पर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में एक्सपायर्ड डेट की सीमेंट इस्तेमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। ग्रामीणों […]
