गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:किंग इलेवन ने स्टार क्लब को 18 रन से हराया – King Eleven Defeated Star Club By 18 Runs

November 19, 2026


शाहजहांपुर। कैंट क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बुधवार को किंग इलेवन ने स्टार क्लब को 18 रन से हरा दिया। जीएफ कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में किंग इलेवन के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग इलेवन की टीम 105 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से सुमित दास ने 25 और रजा हुसैन ने 12 रन बनाए। स्टार क्लब के गेंदबाज आफताब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्लब की टीम 87 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से गगन सक्सेना ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। किंग इलेवन के गेंदबाज अनमोल कटियार ने चार और नितिन ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद नईम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X