शाहजहांपुर। शहर विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को पूजा किशोरी ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान ध्रुव चरित्र एवं जड़ भरत चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया।
पूजा किशोरी ने ध्रुव चरित्र के माध्यम से बताया कि दृढ़ संकल्प, अटूट श्रद्धा और सच्ची भक्ति से भगवान की कृपा प्राप्त की जा सकती है। बालक ध्रुव ने अपनी तपस्या और भक्ति से भगवान श्रीहरि को प्रसन्न कर लिया। वहीं जड़ भरत चरित्र के माध्यम से वैराग्य, आत्मज्ञान और प्रभु भक्ति का महत्व समझाया गया। कथा में मंजू गुप्ता, रोहित गुप्ता, अनामिका गुप्ता, मोहित, संगीता, रवि, हेमू, शाश्वत, मनोज गर्ग, धीरू खन्ना, वैद प्रकाश गुप्ता, डॉ सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद