शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शामली

Shamli News:पाइपलाइन के लिए खोदाई के विवाद में ग्रामीण-कर्मी भिड़े – Villagers And Workers Clash Over Excavation For Pipeline

November 10, 2026


थानाभवन। गांव फूसगढ़ में पानी की टंकी की पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढा खोदने का विरोध करने पर ग्राम पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।

गांव निवासी आदित्य कुमार ने थाने में सोमवार को तहरीर देकर बताया कि गांव में ग्राम पंचायत की ओर से टंकी की पाइपलाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है।

पाइपलाइन के लिए गड्ढे खोदे जाने से घरों में कई दिनों तक आवागमन बाधित रहता है। दिवाली के त्योहार को देखते हुए अंकित ने शनिवार को ग्राम पंचायत कर्मियों से घर के सामने दो दिन बाद गड्ढा खोदने को कहा था।

आरोप है कि ग्राम पंचायत कर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना में आदित्य, अंकित और संदीप घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से अंकित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X