शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:भैया दूज पर ट्रेनों और रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़ – Rush On Trains And State Transport Buses On Bhai Dooj
शामली

Shamli News:भैया दूज पर ट्रेनों और रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़ – Rush On Trains And State Transport Buses On Bhai Dooj

November 11, 2026


Rush on trains and state transport buses on Bhai Dooj

शहर के रोडवेज बस अड़्डे पर बस में चढ़ते यात्री। संवाद
– फोटो : Archive

शामली। भैया दूज के मद्देनजर मंगलवार को यूपी रोडवेज की बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। बसों में सीट लेने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। वहीं, शामली बस स्टेशन पर यात्रियों को बसों के इंतजार में आधे घंटे तक खड़ा रहना पड़ा।

मंगलवार सुबह बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम रही, लेकिन दोपहर होते-होते यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। मेरठ-करनाल, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर और पानीपत रूट की बसों के पहुंचते ही उनमें सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। शामली से लखनऊ जाने वाली बसें भी यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। लोनी, शाहदरा और मेरठ-मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों में भी भीड़ रही। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि दोपहर बाद यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। शामली से लखनऊ जाने वाली एसी बस में भी अच्छी भीड़ रही।

उधर, शामली से दिल्ली और सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर मीणा ने बताया कि त्योहार के चलते ट्रेनों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार भी करना पड़ा।

शहर के रोडवेज बस अड़्डे पर बस में चढ़ते यात्री। संवाद

शहर के रोडवेज बस अड़्डे पर बस में चढ़ते यात्री। संवाद– फोटो : Archive

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X