शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:रोटरी क्लब हिल क्वींस ने मनाई दिवाली – Rotary Club Hill Queens Celebrated Diwali

November 5, 2026


Rotary Club Hill Queens celebrated Diwali

शिमला। रोटरी क्लब हिल क्वींस की ओर से वीरवार को रोटरी टाउन हॉल में दिवाली का पर्व मनाया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर रोशनी के पर्व का स्वागत किया। क्लब के सदस्यों ने रोटरी के मूल मंत्र सर्विस अबव सेल्फ को आत्मसात करते हुए त्योहार के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों की मदद करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह के अनसंग हीरो अवार्ड से एजी जोन-2 की रोटेरियन सुरभि करोल को सम्मानित किया गया। वहीं, अगस्त माह का मंथली बेस्ट पब्लिक इमेज अवार्ड क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत सेंबी को प्रदान किया गया। दोनों पुरस्कार डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सचिन वर्मा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा की ओर से प्रदान किए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X