शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:विभाग 6 नवंबर को लगाएगा डाक अदालत – The Department Will Hold A Postal Court On November 6

October 29, 2026


The department will hold a postal court on November 6.

शिमला। प्रदेश में डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए डाक विभाग 6 नवंबर को डाक अदालत का आयोजन करेगा। इसमें लोगों की डाक संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए लोगों को अपनी शिकायतें 3 नवंबर तक भेजनी होंगी। डाक अदालत चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला के परिमंडल कार्यालय सहित सभी संबंधित प्रवर अधीक्षक और अधीक्षक डाकघरों के मंडलीय कार्यालयों में आयोजित की जाएंगी। अदालत का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया है।

यह जानकारी कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल के सतर्कता अधिकारी संजय सिंह ने दी। डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतें सतर्कता अधिकारी, कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश सर्किल, कसुम्पटी, शिमला-171009 के पते पर भेजी जा सकती हैं। इसमें डाक वितरण में देरी, मनीऑर्डर और भुगतान, बचत एवं बीमा योजनाओं या कर्मचारियों के व्यवहार से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X