श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दिनेश कुमार पाठक अध्यक्ष और वेदप्रकाश मिश्र महामंत्री निर्वाचित हुए। वहीं, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर मेराज अहमद ने जीत हासिल की।एल्डर कमेटी के चेयरमैन सालिकराम पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार पाठक को 212 मत मिले, जबकि राम पारस भार्गव को 175, विनोद कुमार श्रीवास्तव को 59 और दिलीप कुमार तिवारी को 48 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर वेदप्रकाश मिश्र 240 मत पाकर विजयी रहे। चंद्र कुमार मिश्र को 180 और अभिषेक त्रिपाठी को 76 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर मेराज अहमद को 263 और हिमांशु मिश्रा को 233 मत प्राप्त हुए। अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।