Shravasti News:बंद राइस मिल में एसटीएफ ने मारा छापा – Stf Raids A Closed Rice Millstf Raids A Closed Rice Mill

गिरिराज राइस मिल के कमरे में पड़ी कतरने।
November 6, 2026

गिरिराज राइस मिल के कमरे में पड़ी कतरने।
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी स्थित एक बंद राइस मिल पर यूपी एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह छापा मारा। सोनवा थाना पुलिस के साथ मिल में मौजूद एसटीएफ टीम देर रात तक जांच करती रही। मिल में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद होने की बात कही जा रही है। हालांकि जांच से संबंधित जानकारी देने से अधिकारी कतराते रहे।
विभागीय सूत्रों की मानें तो एसटीफ को मिल में भारी मात्रा में जारी नोट होने की टिप मिली थी। इसके आधार पर एसटीएफ ने जिले की पुलिस टीम के साथ मिल में छापा मारा। जांच में मिल से 2 से 3 करोड़ के जाली नोट मिलने और उनकी गिनती व जांच होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि कार्रवाई में क्या बरामद हुआ है और कितने लोग हिरासत में लिए गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कार्रवाई के दौरान राइस मिल का मुख्य गेट बंद रखा गया है। मीडिया कर्मियों सहित किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। एसटीएफ की कार्रवाई की क्षेत्र में खासी चर्चा रही।
सुबह तक जारी रह सकती है कार्रवाई
राइस मिल में दो करोड़ से अधिक मूल्य के जाली नोट होने की बात सूत्र बता रहे हैं। ऐसे में नोटों की गिनती और जांच पूरी होने में सुबह होने की भी बात कही जा रही है। साथ ही इसमें बहराइच निवासी मिल मालिक सहित पांच से अधिक लोगों पर कार्रवाई होने की भी बात कही जा रही है।

गिरिराज राइस मिल के कमरे में पड़ी कतरने।
November 13, 2026
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान भचकाही मार्ग पर गंजरी नाला पुल के पास एक ऑटो से अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। सीओ भिनगा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सीमा पर तस्करी रोकने और संदिग्धों […]
November 13, 2026
सिरसिया। विकासखंड सिरसिया के डोमाई गांव में पक्की नाली निर्माण के लिए की गई पैमाइश को लेकर विवाद हो गया है। किसानों ने नहर विभाग खंड-चार की टीम पर सरकारी जमीन छोड़कर उनके खेतों की पैमाइश करने और विरोध पर धमकाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर […]
November 13, 2026
श्रावस्ती। जिले भर में बुधवार को मनचिंता पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर नदी, पोखर और तालाबों के किनारे मनचिंता देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व पर विभिन्न स्थानों पर मेले भी लगे। भिनगा नगर में सर्वामाई मंदिर परिसर स्थित तालाब […]
