शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:करनाल जाने वाले भारी वाहनों को रोका, हाईवे पर लगी कतार – Heavy Vehicles Heading Towards Karnal Stopped; Queues Form On The Highway
शामली

Shamli News:करनाल जाने वाले भारी वाहनों को रोका, हाईवे पर लगी कतार – Heavy Vehicles Heading Towards Karnal Stopped; Queues Form On The Highway

November 6, 2026


Heavy vehicles heading towards Karnal stopped; queues form on the highway

बिडौली बॉर्डर रोके गए भारी वाहन। संवाद

शामली/बिडौली। हरियाणा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पदयात्रा को लेकर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भारी वाहनों को पानीपत के रास्ते डायवर्ट किया गया। लेकिन ज्यादातर भारी वाहन करनाल बॉर्डर समेत जिले में कई पॉइंटों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। शाम को साढ़े तीन बजे वाहनों को सीधे करनाल के लिए भेजा गया।

हरियाणा के करनाल में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पदयात्रा का कार्यक्रम होने के कारण जिले से होकर सीधे करनाल जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर पानीपत के रास्ते डायवर्ट किया गया।

रूट डायवर्जन बुधवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे तक लागू रहा। इसे लेकर करनाल के बिडौली पुल पर भारी वाहनों को रोक दिया गया। इसके चलते मेरठ-करनाल हाईवे पर दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते ट्रक चालकों को पूरी रात अपने वाहनों में ही बितानी पड़ी। इस दौरान चालकों को खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिला सहायक यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने बताया कि जिले में बिडौली बॉर्डर के अलावा टपराना गोल चक्कर, बनत चौराहा, मन्ना माजरा, सिंभालका पॉइंटों पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया था। हालांकि ज्यादातर वाहन वहीं रुक गए थे। शाम साढ़े तीन बजे सीधे करनाल के लिए भी मार्ग खोल दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X