रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:सूर्यघर योजना का लक्ष्य पूरा करने पर जोर – Emphasis On Meeting The Targets Of The Surya Ghar Scheme

November 15, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Sat, 14 Nov 2026 12:19 AM IST

Emphasis on meeting the targets of the Surya Ghar scheme

श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों, बैंक शाखा प्रबंधकों और व्यापारियों को योजना का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से अधिक से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत करने और बिना ठोस कारण कोई आवेदन निरस्त न करने को कहा। बिजली विभाग को स्मार्ट मीटर से जुड़ी बिल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। वेंडरों को ऋण स्वीकृति के बाद समय से सोलर प्लांट लगाने को कहा। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को केवल पंजीकृत वेंडरों से ही रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने और चयन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि समस्या होने पर नोडल अधिकारी एसडीएम प्रवीण यादव से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक जुगल किशोर और व्यापार मंडल के दीनानाथ गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X