रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मास्टर्स जापान:लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन, पुरुष एकल के दूसरे दौर में पहुंचे; चीनी ताइपे के खिलाड़ी को हराया – India’s Lakshya Sen Enters Second Round Of Kumamoto Masters Japan Match Highlights And Result Updates
खेल

मास्टर्स जापान:लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन, पुरुष एकल के दूसरे दौर में पहुंचे; चीनी ताइपे के खिलाड़ी को हराया – India’s Lakshya Sen Enters Second Round Of Kumamoto Masters Japan Match Highlights And Result Updates

November 15, 2026


India's Lakshya Sen enters second round of Kumamoto Masters Japan match highlights and result updates

लक्ष्य सेन

विस्तार

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बुधवार को चीनी ताइपे के ची यू जेन को सीधे गेम में हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला 21-19, 21-18 से अपने नाम किया। जर्मनी में हायलो ओपन का खिताब जीतने के बाद लक्ष्य का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

युगल मुकाबलों में मिली निराशा 

हालांकि युगल मुकाबलों में भारत को निराशा का सामना करना पड़ा। भारत के ध्रुव रावत और के. मनीषा को चीनी ताइपे की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चान के खिलाफ 21-16, 14-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, हरिहरन अमसाकरुणन और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी जियांग झेन बांग और वेई या शिन से 7-21, 9-21 से हार गई।

2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पिछले साल मलयेशिया ओपन में ची यू जेन के खिलाफ हार मिली थी। हालांकि उसी साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में उन्होंने इस हार का बदला ले लिया था। बुधवार को भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबले में हर अंक के लिए संघर्ष हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X