रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग – Siddharthnagar News: Allegations Of Irregularities In The Selection Of An Anganwadi Worker; Demand For An Investigation

November 24, 2026


– एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आय प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने और चयन निरस्त करने की उठाई मांग

डुमरियागंज। भारतभारी नगर पंचायत के वार्ड चार लक्ष्मण नगर देवरिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन को लेकर विवाद सामने आया है। एक अभ्यर्थी के पति ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। उन्होंने आय प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने और जांच के बाद चयन निरस्त कर मेरिट के आधार पर नियुक्ति करने की मांग की है।

वार्ड निवासी विनोद कुमार चौधरी का आरोप है कि उनकी पत्नी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया था। मेरिट में अधिक अंक होने के बावजूद दूसरे अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थी की ओर से प्रस्तुत आय प्रमाण पत्र की जांच कराने और पूरी चयन प्रक्रिया का सत्यापन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अनियमितता मिलने पर चयन निरस्त कर अधिक मेरिट अंक वाली योग्य अभ्यर्थी का चयन किया जाए।

एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने बताया कि शिकायत की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X