रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Siddharthnagar News:एक मंडप, तीन धर्मों की रस्में, 180 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन – One Pavilion, Rituals Of Three Religions-180 Couples Begin A New Life
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:एक मंडप, तीन धर्मों की रस्में, 180 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन – One Pavilion, Rituals Of Three Religions-180 Couples Begin A New Life

November 27, 2026


One pavilion, rituals of three religions-180 couples begin a new life

बीएस ग्राउड पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ो को आशीर्वाद जनपद प्रभारी मं

सिद्धार्थनगर। किसी के सिर पर सेहरा सजा तो किसी ने मांग में सिंदूर भरा। कहीं वैदिक मंत्रोच्चार गूंजा तो कहीं निकाह की रस्म अदा की गई। बौद्ध रीति-रिवाजों के बीच भी विवाह की रस्में पूरी हुईं। तीन धर्मों के 180 जोड़ों ने एक ही मंडप में एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल स्थित खाली परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 141 हिंदू, 23 बौद्ध और 16 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सभी धर्मों के जोड़ों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री एवं श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि गरीब परिवार की कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे। पहले शादी अनुदान के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाते थे, जबकि अब सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटी की शादी बड़ी चिंता होती है। सामूहिक विवाह योजना ने इस चिंता को कम किया है। जिले में अब तक इस योजना के तहत 6957 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को रोजगार और प्लेसमेंट दिलाने में सहयोग का भरोसा भी दिया। विधायक श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X