रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर दिया जोर – Siddharthnagar News: Emphasis Placed On Including The Names Of Eligible Youth In The Electoral Roll

November 28, 2026


– शाहपुर में प्रधान संघ की बैठक में एसएसआर अभियान को लेकर पूर्व विधायक ने की अपील

डुमरियागंज। शाहपुर स्थित हिंदू भवन में शुक्रवार को भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर प्रधान संघ ब्लॉक डुमरियागंज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में प्रधानों और प्रशासकों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूर्व विधायक ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विशेष रूप से एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत बूथ पर खड़े कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करना होगा। हर कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि उसका बूथ पार्टी की मजबूती का आधार बने।

इस दौरान लवकुश ओझा, दिलीप पांडेय, मनोज निषाद, केसभान चौधरी, विष्णु श्रीवास्तव, अजीत उपाध्याय, मनोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X