शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:लोक अदालत में मोटर दुर्घटना और पारिवारिक विवादों का होगा निस्तारण – Siddharthnagar News: Motor Accident Cases And Family Disputes To Be Resolved At The Lok Adalat

November 5, 2026


सिद्धार्थनगर। लंबित मुकदमों का बोझ कम करने और पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का अवसर देने के लिए न्यायिक स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों के निस्तारण पर विशेष जोर रहेगा।

इसे लेकर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण और परिवार न्यायालय में अलग-अलग प्री-ट्रायल बैठकें आयोजित की गईं। इनमें लंबित मामलों की स्थिति और उनके निस्तारण की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविंद राय ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X