शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:ग्राहकों को लुभा रहे इको-फ्रेंडली पटाखें – Crushing Season Begins At Awadh Sugar Mill, Alongside Sugarcane Weighing

November 5, 2026


सीतापुर। दिवाली पर सतरंगी छटा बिखरने वाले पटाखों की बिक्री के लिए दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर मौजूद रंग-बिरंगी आतिशबाजी और इको-फ्रेंडली पटाखों की नई वैरायटी ग्राहकों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार बाजारों में ग्रीन पटाखों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है।

कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण इस साल पटाखों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में तेज आवाज और रोशनी वाले पटाखों की मांग काफी ज्यादा है, जहां 250 आवाज वाली लड़ी 6,000 रुपये तक के दामों में बिक रही है। इसके आलावा फुलझड़ी, अनार रॉकेट में भी बढ़ती महंगाई के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है और शाम ढलते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।

थोक विक्रेता इमरान ने बताया कि छोटे कारोबियों और दूर-दराज के ग्राहकों ने पटाखों की खरीददारी शुरू कर दी है। इस बार पटाखों में महंगाई का साया है, इसके बाद भी लोगों ने पटाखों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखने वालों के लिए इस बार डिसिप्लिन बुलेट बम बाजार में उतारा गया है, जो 350 के पैकेट में बिना ज्यादा धुएं के जोरदार धमाका करता है। जमीन पर रोशनी का जादू बिखेरने के लिए डिजिटल डिस्को चकरी और 15 फीट ऊंची रंग-बिरंगी फुहार फेंकने वाला मैजिक पॉट बाजार में उपलब्ध है।

जीआईसी में सजेगा पटाखा बाजार

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार लगाने के लिए फुटकर कारोबारियों ने लाइसेंस बनवाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में अपने दस्तावेज जमा करना शुरू कर दिए है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में अब तक कुल 50 आवेदन प्राप्त हो चुके है। इन कारोबारियों ने अपने दस्तावेजों की जांच कराकर अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीआईसी परिसर में 06 नवंबर से आठ नवंबर तक पटाखा बाजार सजेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X