शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:हादसे में महिला की मौत – Woman Dies In Accident

November 10, 2026


महदेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के गनेरा गांव में मंगलवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उर्मिला (28) पत्नी दुर्गेश घर के पास कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर और चालक को थाने ले गई। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें एक साल का बेटा और तीन व छह साल की दो बेटियां हैं। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X