शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:रेलवे ओवरब्रिज पर टैफिक संचालन का ट्रायल शुरू – Trial Of Traffic Movement On The Railway Overbridge Begins

November 10, 2026


सीतापुर। शहर के बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार से यातायात संचालन का ट्रायल शुरू हो गया। छोटे वाहनों को ब्रिज से होकर जाने की अनुमति दी गई। ट्रायल शुरू होते ही रेलवे क्रॉसिंग और नीचे की सड़क पर लगने वाला लंबा जाम काफी हद तक कम हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

राज्य सेतु निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर कैसर मसरूर अंसारी ने बताया कि लगभग 675 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज 72 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस पर यातायात के संचालन का ट्रॉयल शुरू किया गया है। नीचे के हिस्से में अभी काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ब्रिज की मजबूती, लोड क्षमता और ट्रैफिक के दबाव का आकलन करने के बाद ही भारी वाहनों को अनुमति दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस ओवरब्रिज का इंतजार था। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर कई-कई घंटे जाम में फंसना पड़ता था। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और दफ्तर जाने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान होते थे।ओवरब्रिज शुरू होने से अब आवागमन आसान हो जाएगा। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X