शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:एसपी ने अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग और प्रमुख तीर्थों का जायजा लिया – The Sp, Along With Officials, Inspected The Circumambulation Route And Key Pilgrimage Sites

November 10, 2026


संभल। एसपी विकाचंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ संभल के प्राचीन 68 तीर्थ और 19 कूपों की 13 नवंबर से प्रस्तावित चौबीस कोसीय परिक्रमा के दृष्टिगत तीर्थों का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी सबसे पहले प्राचीन श्री वंश गोपाल कल्किधाम तीर्थ पहुंचे। इसके बाद चंद्रेश्वर महादेव मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। बाद में 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग पर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा गया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परिक्रमा मार्ग, प्रमुख स्थलों, श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हों। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X