सीतापुर। पुलिस विभाग में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है। इनमें दो को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने निरीक्षक अक्षय कुमार को बिसवां का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। यह उनकी नई तैनाती है। बिसवां के प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक बृजेश द्विवेदी को पुलिस लाइन से नैमिषारण्य का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक नवनीत मिश्रा पहले थानाध्यक्ष नैमिषारण्य थे। उन्हें भी गैर जनपद स्थानांतरण के लिए पुलिस लाइन्स रवाना किया गया है। इसके पहले बृहस्पतिवार को चार निरीक्षकों के तबादले किए गए थे। इनमें निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी को हरगांव से प्रभारी निरीक्षक तालगांव, बृजेश कुमार राय को कमलापुर से हरगांव, विश्वजीत सिंह को तालगांव से प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया था। पुलिस लाइन से निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी को प्रभारी निरीक्षक कमलापुर नियुक्त किया जा चुका है। (संवाद)