मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:कार सवार शिमला के दो युवक 23.18 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार – Two Youths From Shimla, Traveling In A Car, Arrested With 23.18 Grams Of ‘chitta’ (synthetic Drug)

November 17, 2026


एसआईएयू टीम की बड़ी कार्रवाई, यातायात चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23.18 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, एसआईयू को गुप्त सूचना मिली थी कि शिमला की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार में नशे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने सोलन क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 23.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान जोगिंद्र कुमार और पंकज मुस्टा निवासी गांव हड़ाल, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया है।

एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी खबर

बाइक से 138.38 ग्राम चिट्टा बरामद, घंसौत का युवक गिरफ्तार

बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल ने गांव संभोवाल में की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने गांव संभोवाल में एक युवक को 138.38 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव घंसौत निवासी लक्की चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव संभोवाल में नाकाबंदी कर एक बाइक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर बाइक से 138.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X