रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:100 मीटर दौड़ में दीपांशु, 200 मीटर में संदीप विजेता – Deepanshu Is The Winner In The 100-meter Race, And Sandeep In The 200-meter Race

November 29, 2026


रेडक्रॉस मेले में खिलाड़ियों ने ट्रैक पर दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। दशहरा ग्राउंड बद्दी में रेडक्रॉस मेले में आयोजित अंडर-19 और ओपन वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपांशु प्रथम, आरव कुमार द्वितीय और अभिषेक कुमार तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में संदीप कुमार ने पहला, प्रेम राज ने दूसरा और शरणप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लंबी कूद में दीपांशु कुमार प्रथम, शैलेंद्र कुमार द्वितीय और आकाश कुमार तृतीय रहे। ऊंची कूद में दीपांशु कुमार ने पहला, हितेश ने दूसरा और संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीलम प्रथम, भूमिका द्वितीय और मन्नत तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में नीलम ने पहला, भानुमति ने दूसरा और आरुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओपन पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभम ठाकुर प्रथम, संदीप सिंह द्वितीय और लक्की शर्मा तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सौरव सेंगल ने पहला, संदीप सिंह ने दूसरा और लक्की शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अमरीक कुमार प्रथम, अनिल धामी द्वितीय और शुभम ठाकुर तृतीय रहे। ऊंची कूद में रोशन प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय तथा अनिल धामी और चेतन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

ओपन महिला वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में इशरूप सैनी प्रथम, आंचल द्वितीय और सुषमा तृतीय रही। लंबी कूद में इशरूप सैनी ने पहला, आंचल ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में सुषमा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और भानुमति तृतीय रही।

रेडक्रॉस मेले के तहत आगामी दो दिनों में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बद्दी पुलिस का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है। इसके साथ ही खेल गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X