रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार बोर्डिंग स्कूल के इस हॉस्टल से तीन छात्र लापता:खेलने निकले थे बच्चे; परिजनों ने थाने में लगाई गुहार – Biharnews-sheikhpura-bihar-boarding-school-three-students-abscond
मुंगेर

बिहार बोर्डिंग स्कूल के इस हॉस्टल से तीन छात्र लापता:खेलने निकले थे बच्चे; परिजनों ने थाने में लगाई गुहार – Biharnews-sheikhpura-bihar-boarding-school-three-students-abscond

November 29, 2026


Biharnews-sheikhpura-bihar-boarding-school-three-students-abscond

थाने में गुहार लगाते परिजन

विस्तार

बिहार के शेखपुरा में एक निजी स्कूल के छात्रावास से तीन छात्रों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार को तीनों छात्र खेलने के बहाने हॉस्टल से बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंतित परिजनों ने रविवार को आदर्श थाना पहुंचकर पुलिस से बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। घटना के बाद परिवारों में बेचैनी का माहौल है।

मामला शेखपुरा के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली पर मोहल्ले में संचालित बिहार बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास का है। लापता छात्रों की पहचान लखीसराय जिले के महसौना गांव निवासी अनोज राम के पुत्र सन्नी कुमार, विरुपुर थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव निवासी प्रदीप महतो के पुत्र दुर्गेश कुमार तथा शेखपुरा जिले के पचना गांव निवासी धर्मेंद्र राम के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, तीनों छात्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे। शनिवार को तीनों खेलने के बहाने हॉस्टल से बाहर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

ये भी पढ़ें- बिहार: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर

इस संबंध में आदर्श थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीन छात्रों के लापता होने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि छात्रों के बाहर निकलने के रास्ते और उनकी संभावित गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस तीनों छात्रों की तलाश में जुटी है।

इस घटना ने छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाने में गुहार लगाते परिजन

थाने में गुहार लगाते परिजन

थाने में गुहार लगाते परिजन

थाने में गुहार लगाते परिजन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X