बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:ई-रिक्शा चालक की बेटी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में साधा गोल्ड पर निशाना – E-rickshaw Driver’s Daughter Clinches Gold In National Archery
सोनभद्र

Sonebhadra News:ई-रिक्शा चालक की बेटी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में साधा गोल्ड पर निशाना – E-rickshaw Driver’s Daughter Clinches Gold In National Archery

November 18, 2026


E-rickshaw driver's daughter clinches gold in national archery

सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल के साथ आंचल राय। स्रोत: स्वयं

सोनभद्र। ई-रिक्शा चालक की बेटी जगवंती यादव ने सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। मेघालय के शिलांग में आयोजित प्रतियोगिता के मंगलवार को हुए फाइनल में जगवंती ने यूपी टीम की ओर से इंडियन राउंड की टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, रॉबर्ट्सगंज के बभनौली निवासी आंचल राय ने कंपाउंड राउंड की टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले में खुशी है। चतरा ब्लॉक के करौंदिया गांव निवासी जगवंती के पिता शहजादा यादव ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की तीरंदाजी में रुचि को देखते हुए उन्होंने उसे इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मेहनत और लगन के दम पर जगवंती ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। वर्तमान में वह तियरा स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। गत दो नवंबर को बरेली के फरीदपुर में आयोजित प्रदेशीय टीम चयन प्रतियोगिता में 657 अंक हासिल कर जगवंती ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई थी। शिलांग में उन्होंने यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन राउंड की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आंचल राय ने कंपाउंड राउंड की टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। आंचल यूपी पुलिस की ओर से खेलती हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता में वह यूपी टीम का हिस्सा थीं। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया, जिसमें जिले की दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीते। उनकी इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामशकल, सचिव बलराम कृष्ण यादव, जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद, कोच सुमंगला शर्मा और विश्वास शर्मा ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X